Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
img-20260320-wa00301462326132922532701.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

वोट चोर गद्दी छोड़ प्रदर्शन में कांग्रेसजनों का हल्ला बोल, सरकार की नीतियों का किया विरोध

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद महानगर कांग्रेस कमेटी गाजियाबाद के अध्यक्ष वीर सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गौतम बुद्ध नगर जिला कार्यालय पर “वोट चोर गद्दी छोड़” प्रदर्शन कार्यक्रम में जोरदार भागीदारी की। यह प्रदर्शन गौतम बुद्ध नगर कांग्रेस कमेटी के आह्वान और कांग्रेस हाईकमान के निर्देशन में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष विनीत त्यागी, महानगर कोऑर्डिनेटर अजय चौधरी, फ्रंटल कोऑर्डिनेटर राजकुमार पंडित, महानगर उपाध्यक्ष सूर्यकांत, उपाध्यक्ष शमशुद्दीन, प्रदेश सचिव (अनुसूचित विभाग, यूपीसीसी लखनऊ) एडवोकेट चन्द्रपाल, महानगर अध्यक्ष (अनुसूचित विभाग) आशीष प्रेमी, उपाध्यक्ष अमित शर्मा, योगेश शर्मा समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार की “अशोभनीय और जनविरोधी कार्यशैली” की कड़ी आलोचना की। वक्ताओं ने कहा कि सरकार जनता से किए वादे भूल गई है और लोकतांत्रिक मूल्यों का हनन कर रही है। कांग्रेसजनों ने “वोट चोर गद्दी छोड़”, “जय कांग्रेस विजय कांग्रेस”, “राहुल गांधी जिंदाबाद” और “कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद” के नारों से पूरे क्षेत्र को गुंजायमान कर दिया।

अध्यक्ष वीर सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता की आवाज बनकर अन्याय और भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष जारी रखेगी। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश की जनता अब बदलाव चाहती है और कांग्रेस ही उसका वास्तविक विकल्प है।