यूपी – गाजियाबाद विकास प्राधिकरण ने राजनगर एक्सटेंशन क्षेत्र में बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने का अभियान शुरू किया है। पिछले तीन दिनों से निर्माण अनुभाग की टीमें लगातार सड़कों की मरम्मत कर रही हैं।
उपाध्यक्ष नंद किशोर कलाल ने बताया कि सड़कों के सुधार से क्षेत्रवासियों को यातायात में राहत मिलेगी। इस दौरान अजनारा इंटिग्रिटी से सोना पैलेस, गुलमोहर गार्डन के पीछे, वीवीआईपी गेट से गुलमोहर गार्डन मार्ग सहित कई प्रमुख सड़कों की डामरयुक्त सामग्री से मरम्मत कराई गई है।
प्राधिकरण ने अधिकारियों को सड़कों पर नियमित स्प्रिंकलिंग कराने के निर्देश भी दिए हैं। अभियान जारी है और जल्द ही पूरे क्षेत्र की सड़कों को गड्ढा मुक्त कर दिया जाएगा।







