यूपी -गाजियाबाद 6 नवम्बर 2025 — कंपोजिट विद्यालय रघुनाथपुर, विकास क्षेत्र रजापुर, जनपद गाज़ियाबाद में आज टाटा बिल्डिंग इंडिया की ओर से निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कक्षा 6, 7 और 8 के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों ने सामाजिक विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए और उत्कृष्ट लेखन प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता में तुषार (कक्षा 8) ने प्रथम स्थान, तनीषा वर्मा (कक्षा 7) ने द्वितीय स्थान तथा अनमोल (कक्षा 7) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता छात्रों को निकुंज आनंद (टाटा बिल्डिंग इंडिया) द्वारा प्रमाणपत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त विद्यालय के शिक्षकों को भी मोबाइल स्टैंड भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के इंचार्ज प्रधानाध्यापक उमाशंकर यादव, सुनीता रानी, सरला रसानिया, दीपक तायल, राकेश प्रसाद, वीरेंद्र सिंह त्यागी और डॉ. प्रवीण कुमार द्वारा किया गया। विद्यालय परिवार ने टाटा बिल्डिंग इंडिया का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों को रचनात्मक अभिव्यक्ति और सामाजिक जागरूकता के लिए प्रेरित करती हैं।







