यूपी – गाजियाबाद 6 नवम्बर 2025 — राष्ट्रीय लोकदल महानगर कमेटी गाजियाबाद द्वारा आज पार्टी कार्यालय पर एक भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह टीटू को उत्तर प्रदेश अर्बन बॉडी का संगठन प्रभारी बनाए जाने पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महासचिव रविन्द्र चौहान ने किया।
टीटू के कार्यालय पहुँचने पर ढोल-नगाड़ों से स्वागत किया गया और उन्होंने किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। महानगर अध्यक्ष डॉ. रेखा चौधरी ने बुके भेंट कर स्वागत किया। सभी पदाधिकारियों ने माला पहनाकर बधाई दी और राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी के प्रति आभार व्यक्त किया।

टीटू को मिली नई जिम्मेदारी, संगठन को मज़बूती देने का संकल्प
इंद्रजीत सिंह टीटू पूर्व में पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता रह चुके हैं और वर्तमान में राष्ट्रीय अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं। जयंत चौधरी ने उन पर विश्वास व्यक्त करते हुए यह अहम जिम्मेदारी सौंपी है। टीटू ने कहा कि अर्बन बॉडी कमेटी उत्तर प्रदेश के सभी महानगरों में संगठन को सशक्त करेगी और आगामी निकाय चुनाव में इसका परिणाम स्पष्ट रूप से दिखेगा।
स्वागत करने वालों में चौधरी तेजपाल सिंह, विजय कौशिक, सत्यवीर घिस्सा, रविन्द्र चौहान, डॉ. पूनम गर्ग, ओ. डी. त्यागी, भूपेंद्र डबास, किशन राघव, लोकेश चौधरी, राजेंद्र चंदेला, जयदीप सिंह, तुषार कौशिक, तेजवीर दबाना, संजीव अरोड़ा, नीरज नवीपुर, सतपाल सलेमाबाद, सुधीर तोमर, तरुण चौधरी, मोमिन मलिक, शेर सिंह मौर्य, सुमन अग्रवाल, दीपा सिरोही, सुमन दुबे, प्रभा वर्मा, प्रदीप त्यागी, दिनेश शर्मा, मयंक अरोड़ा, वासु, वासिद तोमर, वरुण शर्मा, नवाब बाल्मीकि और विजय सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने लोकदल संगठन को मज़बूत करने का संकल्प दोहराया।







