यूपी – गाजियाबाद कांग्रेस सेवा दल गाजियाबाद के जिला अध्यक्ष सुनील शर्मा के शालीमार गार्डन स्थित कार्यालय पर बुधवार को एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें कांग्रेस के सदस्यता अभियान के तहत कई लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम का नेतृत्व कांग्रेस महानगर अध्यक्ष वीर सिंह जाटव ने किया।
इस अवसर पर आरिफ उर्फ गोलू मालिक को वार्ड 82, जवाहर पार्क की जिम्मेदारी सौंपी गई। महानगर अध्यक्ष वीर सिंह जाटव ने उन्हें कांग्रेस की नीतियों को घर-घर तक पहुँचाने और संगठन को मज़बूत करने का आह्वान किया। साथ ही सतवीर कश्यप और अलाऊ मालिक ने भी कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर पार्टी में नई ऊर्जा का संचार किया।
कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पार्टी जनता की आवाज़ बनकर कार्य कर रही है और जमीनी स्तर पर संगठन को मज़बूत बनाने के लिए लगातार प्रयास जारी हैं।
इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व पार्षद जीतेंद्र टांक, नईम भाई, हरेन्द्र भाई, कल्लन भाई, शमशेर भाई, सूर्यकांत भाई सहित अनेक कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। बैठक के अंत में कांग्रेस पदाधिकारियों ने नए साथियों का स्वागत करते हुए एकजुट होकर आगामी चुनावों में पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया।







