Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
Final Ad
Screenshot_20251019_113536_OneDrive
screenshot_20260125_230217_gallery4476655999519321620.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

गुरु नानक देव जी का 556वां प्रकाश पर्व श्रद्धा व सिमरन के साथ मनाया गया

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद साहिब श्री गुरु नानक देव जी के ५५६वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में बुधवार शाम गुरुद्वारा दरबार दशमेश प्रताप विहार में एक भव्य कीर्तन दरबार का आयोजन श्रद्धा और भक्ति के साथ किया गया। इस अवसर पर दिल्ली शीश गंज साहिब से पधारे ज्ञानी अजीत सिंह जी और दशमेश दरबार के हजूरी रागी ज्ञानी प्रभजोत सिंह ने अपनी मधुर वाणी से संगत को निहाल किया।

कार्यक्रम में हजारों श्रद्धालुओं ने शिरकत कर कीर्तन का आनंद लिया और गुरु नानक देव जी के उपदेशों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। कीर्तन उपरांत गुरु का अटूट लंगर प्रसाद वितरित किया गया तथा दीपमाला से पूरे परिसर को आलोकित किया गया।

इस अवसर पर सरदार हरप्रीत सिंह जग्गी ने सभी को प्रकाश पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और कहा कि “गुरु नानक देव जी सर्व समाज के साझा पीर हैं, जिनके उपदेश अलौकिक और सर्वमान्य हैं।” गुरुद्वारा साहिब के अध्यक्ष हरजीत सिंह बिट्टू, जुझार सिंह और महासचिव सुखविंदर सिंह ने निष्काम सेवा करने वाले सेवादारों को सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में सरदार रवींद्र सिंह जोली, दयाल सिंह, संदीप सिंह, रामवीर सिंह, हरविंदर सिंह, जगमोहन सिंह, जतिन, ललित, गोल्डी, और गुरप्रीत सिंह सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।