Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260513-WA0012
Screenshot_20260515_103947_OneDrive
PlayPause
previous arrow
next arrow

गाजप्रस्थ नामकरण को लेकर विधायक संजीव शर्मा से मिले संदीप त्यागी रसम

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद भारत छोड़ो अभियान के संयोजक एडवोकेट संदीप त्यागी रसम के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने विधायक संजीव शर्मा से मुलाकात कर गाजियाबाद का नाम बदलकर ‘गजप्रस्थ’ किए जाने की मांग संबंधी ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने विधायक को इतिहासकार के. के. शर्मा द्वारा प्रस्तुत महाभारत कालीन प्रमाणिक साक्ष्य, नगर निगम बोर्ड की सर्वसम्मति से पारित प्रस्ताव की प्रति और जिले के सभी सांसदों व विधायकों के लिखित समर्थन पत्र भी सौंपे।

विधायक संजीव शर्मा ने आश्वासन दिया कि वे इस विषय को मुख्यमंत्री के संज्ञान में लाकर शीघ्र ही उनसे मुलाकात करेंगे। मुलाकात के दौरान संदीप त्यागी रसम ने अभियान की अब तक की गतिविधियों की जानकारी दी, जिसमें एक लाख से अधिक टोल-फ्री समर्थन कॉल, एक लाख से अधिक हस्ताक्षर, 100 हवनों की श्रृंखला, और विभिन्न क्षेत्रों में मानव श्रृंखलाएँ शामिल हैं। उन्होंने बताया कि अब तक 152 प्रमुख संगठनों ने नाम परिवर्तन के समर्थन में ज्ञापन दिया है।

इस अवसर पर पंडित अशोक भारतीय, राजेश वर्मा, संजय शर्मा, अविनाश शर्मा, अश्वनी कुमार, नीरज शर्मा और बी.के.एस. पाल सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।