Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
img-20260320-wa00301462326132922532701.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक में शिक्षक व स्नातक MLC चुनाव को लेकर बनी रणनीति

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद समाजवादी पार्टी की जिला एवं महानगर इकाई की मासिक बैठक बुधवार को पार्टी कार्यालय 4 आरडीसी में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष फैसल हुसैन एडवोकेट और महानगर अध्यक्ष वीरेंद्र यादव एडवोकेट ने की। इस अवसर पर स्नातक एवं शिक्षक MLC चुनाव के प्रभारी और पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. भुवन भास्कर जोशी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

बैठक में मुख्य रूप से शिक्षक एवं स्नातक मतदाता फॉर्म भरवाने, जमा कराने और संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने पर चर्चा की गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार सभी कार्यकर्ताओं को अपने-अपने बूथों पर PDA प्रहरी के रूप में सक्रिय रहने और BLA-2 बनने के निर्देश दिए गए।

जिलाध्यक्ष फैसल हुसैन ने सभी नेताओं से अपने-अपने क्षेत्रों में बनाए गए शिक्षक एवं स्नातक मतदाताओं की सूची प्रस्तुत करने को कहा। वहीं प्रभारी डॉ. भुवन भास्कर जोशी ने चेतावनी दी कि जो कार्यकर्ता फॉर्म जमा नहीं करेंगे, उनके नाम प्रदेश कार्यालय भेजे जाएंगे।

बैठक में प्रमुख रूप से नितिन त्यागी, राजन कश्यप, मनोज पंडित, गुलाब यादव, मधु चौधरी, सरवन कुमार त्यागी, कर्मवीर सिंह जाटव, नूर हसन चौधरी, इरफान अहमद चौधरी, मनीष त्यागी, राजेश बंसल, अवतार सिंह, दीपक शर्मा, ताहिर हुसैन, कैप्टन सतपाल सिंह यादव, उमेश कश्यप, मोहम्मद अब्बास हैदर, किशन कुमार यादव, विवेक त्यागी, देवदत्त धामा, असलम कुरैशी, सुमित बंसल, फिरोज चौधरी, गुल मोहम्मद मंसूरी, अंशुल त्यागी, सद्दाम, रिजवान चौधरी, आशु चौधरी सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।