Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260513-WA0012
Screenshot_20260515_103947_OneDrive
PlayPause
previous arrow
next arrow

गाजियाबाद में कांग्रेस नेता सुशांत सुरेंद्र गोयल का जन्मदिन हर्षोल्लास से मनाया गया

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद जनपद की राजनीति के भीष्म पितामाह जननायक स्वर्गीय सुरेंद्र प्रकाश गोयल (पूर्व सांसद) के सुपुत्र, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, 56 शहर विधानसभा से पूर्व प्रत्याशी एवं निवर्तमान महासचिव उत्तर प्रदेश कांग्रेस सुशांत सुरेंद्र गोयल का जन्मदिन कांग्रेसजनों ने बड़े उत्साह और उल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें कांग्रेस का पटका पहनाकर स्वागत किया और केक काटकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। सभी ने उनके दीर्घायु और सफल राजनीतिक जीवन की ईश्वर से कामना की तथा जन्मदिन का गीत गाकर समारोह को यादगार बना दिया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व महानगर अध्यक्ष पं. मनोज कौशिक, जिला कोषाध्यक्ष अश्वनी त्यागी, जिला महिला अध्यक्ष डोली त्यागी, पार्षद प्रवीण कुमार मुलायम, प्रदेश सचिव (पश्चिम जोन) कांग्रेस सेवादल प्रेम प्रकाश चीनी, प्रदेश कांग्रेस सदस्य सूरज झा, यंग विंग सेवादल महानगर अध्यक्ष भारत गुप्ता, युवा कांग्रेस नेता वैभव त्यागी, शिवम गिरी सहित अनेक कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने सुशांत सुरेंद्र गोयल को हरदिल अजीज, कर्मठ, मृदुभाषी और मिलनसार नेता बताते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं और कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने में उनके योगदान की सराहना की।