सौरभ शोभित शिक्षण प्रशिक्षण केंद्र के छात्रों ने ग्रामीणों को दिव्यांगों के प्रति किया जागरूक

यूपी – गाजियाबाद श्री अद्वैत परिवार फाउंडेशन के तत्वाधान में संचालित सौरभ शोभित शिक्षण प्रशिक्षण केंद्र गाजियाबाद के छात्र-छात्राओं ने गाजियाबाद के सिकरी गांव में सामुदायिक आधारित पुनर्वास कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में समाज के लोगों को दिव्यांगता के बारे में बताया गया।
कार्यक्रम के दौरान दिव्यांगता के क्षेत्र में कई सारी सरकारी योजनाओं के बारे में समझाया। सभी को समाज के असहाय एवं दिव्यांग बच्चों को शिक्षा एवं रोजगार दिलाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर सौरभ शोभित शिक्षण प्रशिक्षण केंद्र गाजियाबाद के अध्यापक धर्मेंद्र कुमार, सुनीता सिंह, आरती पांडेय, ग्राम प्रधान सुरेश कुमार, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता गीता कौशिक एवं सामुदायिक केंद्र की डॉ शृष्टि मौजूद रहे। सभी ने कार्यक्रम की भूरी-भूरी प्रशंसा की।