Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
img-20260320-wa00301462326132922532701.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

नेहरू नगर शिव मंदिर औषधालय में निशुल्क हेपेटाइटिस-बी टीकाकरण शिविर आयोजित

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद आईएमए गाजियाबाद एवं कल्कि ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में, शिव मंदिर समिति के सौजन्य से नेहरू नगर सेक्टर-2, सीईएफ ब्लॉक स्थित शिव मंदिर औषधालय में निशुल्क हेपेटाइटिस-बी टीकाकरण शिविर आयोजित किया गया। इस स्वास्थ्य सेवा कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन को इस गंभीर बीमारी से बचाव के लिए जागरूक करना और निःशुल्क टीकाकरण सुविधा उपलब्ध कराना था।

शिविर के प्रथम चरण में कुल 98 लोगों ने टीकाकरण करवाया। आयोजकों ने बताया कि सभी लाभार्थियों को निर्धारित समय पर दूसरी एवं तीसरी डोज भी निःशुल्क दी जाएगी।

कार्यक्रम में शिव मंदिर समिति के अध्यक्ष डॉ. के.के. भटनागर, वी.के. गर्ग, डॉ. आर.के. वर्मा और संयोजक इंदू त्यागी उपस्थित रहे। औषधालय स्टाफ से सविता ने सहयोग किया।

विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. अल्पना कंसल, डॉ. अंजली शर्मा, डॉ. अरुणा अग्रवाल और डॉ. नवनीत वर्मा ने टीकाकरण कार्य का संचालन किया।

आयोजकों ने कहा कि ऐसे स्वास्थ्य शिविर समाज में जागरूकता फैलाने और निवारक स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। स्थानीय नागरिकों ने इस पहल की सराहना की।