Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
img-20260320-wa00301462326132922532701.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

गजप्रस्थ नाम परिवर्तन के समर्थन में सरदार पटेल जयंती पर निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद लौहपुरुष भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर गजप्रस्थ नाम परिवर्तन के समर्थन में राज पब्लिक स्कूल, गजप्रस्थ मेरठ रोड घूकना में यशोदा हॉस्पिटल संजय नगर के विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर में बच्चों के स्वास्थ्य की जांच अभिभावकों की उपस्थिति में की गई। कैंप प्रातः 10:00 बजे से 1:00 बजे तक चला। उद्घाटन रेलवे बोर्ड सदस्य बालकिशन गुप्ता और वरिष्ठ समाजसेवी पंडित अशोक भारतीय ने किया। इस अवसर पर सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

कार्यक्रम में संदीप त्यागी रसम को जम्मू-कश्मीर में राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित अरविंद सम्मान प्राप्त करने पर बधाई दी गई। पंडित अशोक भारतीय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गाजियाबाद का नाम “गजप्रस्थ” किए जाने की जनभावनाओं के अनुरूप निर्णय लेने का आग्रह किया। उन्होंने सरदार पटेल की जयंती पर कश्मीर के लाल चौक पर संदीप त्यागी रसम द्वारा तिरंगा फहराने की घटना का स्मरण करते हुए उनके राष्ट्रहित में योगदान की सराहना की।

शिविर में यशोदा हॉस्पिटल की ओर से डा. हिमांशु, अमित, नीलम, दीक्षा, आकाश आदि ने सेवा दी। प्रधानाचार्या राजकुमारी त्यागी, रवि कटारिया, डा. ओ.पी. अग्रवाल, राकेश गुप्ता, विनीता पाल, मनोज कुमार, वीरेंद्र कंडेरे, अरुण वर्मा, ऋषिक त्यागी, सीमा झा, सिमरन, योगिता सिंह, विशेश्वर सिंह, रेनू, प्रीति सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे। अंत में संदीप त्यागी रसम ने यशोदा हॉस्पिटल व सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।