दिल्ली – श्री सैन समाज कोऑपरेटिव अर्बन थृफ्ट एंड क्रेडिट सोसाइटी लिमिटेड का 36वां भव्य सम्मेलन भजनपुरा दिल्ली में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कक्षा 5 से 12वीं तक के बच्चों को सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि विनेश भैया ठाकुर, राजीव सैन, बाबूलाल सैन ने अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने समिति के कार्य शैली की प्रशंसा की और सदस्यों से सहयोग की अपील की।
समिति के चेयरमैन ब्रह्मपाल कौशिक ने बताया कि समिति में 450 सदस्य डिफाल्टर पाए गए हैं और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। समिति ने 2024-25 में 13 करोड़ 25 लाख 588009 रुपए का आदान-प्रदान किया है और 4% लाभांश डिविडेंड की घोषणा की है।
समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि समिति में 3000 सदस्य हैं और 8% सालाना ब्याज दर पर ऋण देने की सुविधा है। समिति का उद्देश्य समाज के जरूरतमंद लोगों की मदद करना है।






