यूपी – गाजियाबाद भारतीय किसान यूनियन सर छोटू राम ने स्टार इंडिया शूटिंग अकादमी मनौटा मोदीनगर में एक मीटिंग का आयोजन किया, जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद चौधरी और राष्ट्रीय महासचिव अजय प्रमुख ने नियुक्ति पत्र देते हुए संगठन का विस्तार किया।
इस अवसर पर अक्षय कान्त श्रोत्रिया को राष्ट्रीय सचिव, अंकुर नेहरा को शहर मोदीनगर का अध्यक्ष, शूटिंग के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मनोज चौधरी को प्रदेश अध्यक्ष खेल प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश, दिनेश चौधरी को तहसील मोदीनगर अध्यक्ष और सोनपाल नेहरा को ब्लॉक अध्यक्ष भोजपुर ब्लॉक नियुक्त किया गया।
सभा की अध्यक्षता ओमवीर सिंह ने की और संचालन विराट सांगवान ने किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से चेतन सिंह, रीतिपाल चौधरी, सुशील दहिया, गुरपाल सरदार, देव त्यागी, अनुभव चौधरी उपस्थित थे।






