यूपी – गाजियाबाद राष्ट्रीय सैनिक संस्था गाजियाबाद की आकाश नगर इकाई द्वारा एक कार्यक्रम आयोजित किया I राष्ट्रीय सैनिक संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में समाज की एकता पर जोर दिया गया।
मुख्य अतिथि कर्नल तेजेंद्र पाल त्यागी ने कहा कि समाज को एकता के सूत्र में बंधने की आवश्यकता है, जैसे कि भैरव बटालियन ने किया है। उन्होंने कहा कि समाज को एक बिंदु पर एक होना चाहिए, जैसे कि “जय हिन्द” बोलना।
अध्यक्ष राजन छिब्बर ने कहा कि समाज को वर्तमान स्थिति को बदलने के लिए काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर “जय हिन्द” बोलना एक अच्छा तरीका हो सकता है।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने संकल्प लिया कि वे जीवन भर सार्वजनिक स्थानों पर “जय हिन्द” बोलेंगे और “जय हिन्द” ही बुलवाएंगे। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय सैनिक संस्था के सदस्यों और देशभक्त नागरिकों ने भाग लिया।
इस अवसर पर विक्रम सिंह, देवेंद्र चौहान, सतीश प्रधान, मुकाम्मिल अली प्रधान, के डी शर्मा, मनोज तेवतीय, नरेश कौशिक, आकाश शर्मा, रविंद्र सिंह पुनिया, रीता अत्रि,हेमंत त्रिवेदी, राजबीर नागर प्रधान, शिव कुमार शर्मा, प्यारे लाल, अजय तोमर, कर्मवीर चौहान, सतीश कुमार, रवि कुमार शाक्य, संजय शर्मा, आकाश शर्मा, मंगल देव, अनीता, दिलीप शर्मा, पवन यादव सहित पूरे सदन ने एक स्वर मे संकल्प लिया की जीवन भर हम सार्वजनिक स्थानो पर आपसी अभिवादन मे जय हिन्द बोलेंगे और जय हिन्द ही बुलवाएंगे I






