Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
Screenshot_20251019_113536_OneDrive
screenshot_20260125_230217_gallery4476655999519321620.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

उदयांचल यदुवंश कल्याण समिति द्वारा ज्ञानपीठ केंद्र 1 प्रांगण में गोवर्धन पूजा समारोह का आयोजन

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद उदयांचल यदुवंश कल्याण समिति द्वारा ज्ञानपीठ केंद्र 1, स्वरूप पार्क जीटी रोड साहिबाबाद गाजियाबाद के प्रांगण में गोवर्धन पूजा समारोह का आयोजन किया गया, कार्यक्रम के मुख्य वक्ता समाजवादी चिंतक रामदुलार यादव शिक्षाविद रहे। अध्यक्षता संस्था के संरक्षक एस0एस0 प्रसाद ने, संचालन कृष्णानंद यादव, विनोद यादव ने किया। समारोह को समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष वीरेंद्र यादव एडवोकेट, भानु प्रताप सिंह, डॉक्टर सरोज यादव, केपी सिंह ने भी संबोधित किया।

बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर प्रांगण में मौजूद सभी भाई – बहनों को आत्मविभोर कर दिया, संस्था द्वारा सभी बच्चों को स्कूल बैग और नववर्ष का कैलेंडर उपहार स्वरूप भेंट किया गया। भगवान गोवर्धन पूजा, आरती का शुभारंभ समाज सेविका फूलमती यादव ने किया, विश्वनाथ यादव, वीरेंद्र यादव एडवोकेट, डॉक्टर सूर्यभान यादव, एसएस प्रसाद, धर्मेंद्र यादव ने आरती का कार्य संपन्न करवाया, लोक कलाकारों ने लोकगीत सुनाए आरती कार्यक्रम में सैकड़ो महिलाओं और पुरुषों ने भाग लेकर भगवान कृष्ण के जयकारे लगाए।

समारोह को संबोधित करते हुए शिक्षाविद रामदुलार यादव ने कहा कि भगवान कृष्ण ने जन मानस को प्रकृति की पूजा और पर्यावरण संरक्षण का अद्भुत संदेश दिया उन्होंने अदृश्य अहंकारी इंद्र की पूजा का बहिष्कार करवा गोवर्धन पूजा के लिए जन-जन को तैयार किया, उनका कहना था कि गोवर्धन पूजा से हमारी गायों तथा जन-जन को खाद्य सामग्री मिलती है, गायों की तादाद बढ़ने तथा उनके दुग्ध से समाज की आर्थिक स्थिति मजबूत होती है, भगवान कृष्ण ने प्रकृति के संरक्षण पर जोर दे पाखंड का खंडन किया।

श्री यादव ने कहा कि आज हमारे देश में प्राकृतिक संसाधनों का दोहन होने के कारण पर्यावरण प्रदूषण बढ़ता जा रहा है, देश में जहर फैल रहा है, जल, जंगल, जमीन, पहाड़, नदियां और समुद्र सबका अंधाधुंध दोहन होने के कारण पर्यावरण पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है, जीव -,जंतु, मानव जीवन पर संकट के बादल छा गए हैं, हमें भगवान कृष्ण के विचार से प्रेरणा ले मानवता को प्रदूषण से बचने के लिए निजी लाभ के लिए अपने स्वार्थ को त्यागना होगा, तभी जनकल्याण होगा। हमारे देश में पौराणिक मनगढ़ंत कहानियों के कारण मानसिक गुलामी और अंधभक्ति, अंधश्रद्धा और पाखंड बढ़ता जा रहा है, वैचारिक संकट और प्रदूषण फैलाया जा रहा है, अहंकार, अनाचार, अत्याचार, विषमता, नफरत और असहिष्णुता, ईर्ष्या और नफरत के शिकार हो रहे हैं, उपरोक्त बुराइयों से छुटकारा शिक्षा तथा मन में व्याप्त अंधकार को दूर करने से मिलेगी, तभी देश में सद्भाव, भाईचारा, प्रेम और सहयोग की भावना पुष्पित – पल्वित होगी, समता मूलक समाज बनेगा और समरसता आएगी |

संस्था के संरक्षक एस0 एस0 प्रसाद ने समारोह में शामिल सभी विद्वानों, अतिथियों और गणमान्य सदस्यों का आभार व्यक्त किया तथा जिन भाइयों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में तन – मन – धन से सहयोग किया उनका अभिनन्दन करते हुए शुभ कामना दिया।

कार्यक्रम में श्रीनिवास यादव, शिव मुनि, दुर्गा, पूनम, सुधांशु यादव एडवोकेट, आर्यन यादव, अजीत, ठाकुर प्रसाद, कृष्णानंद, शिवदरस यादव, देवमन यादव, मथुरा प्रसाद, महेंद्र यादव, धर्मेंद्र यादव प्रमुख लोगों ने समारोह को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये जिसमें प्रमुख रहे दिव्या, ब्यूटी, अनमोल, प्रांजल, रुचि, निहारिका, रेनू, चिराग, गणेश, शालू, रिया, आराध्या, अवनी, अव्यय, वर्णिका, पराग, रतन लाल, प्रियांशु, आयुष, सौम्या, सांची।