यूपी – गाजियाबाद 27 अक्टूबर को महानगर कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर पूर्व राष्ट्रपति के आर नारायण एवं पूर्व जिला अध्यक्ष विनीत त्यागी का जन्मदिन कांग्रेस महानगर अध्यक्ष वीर सिंह जाटव की अध्यक्षता में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर बड़े जोश के साथ मनाया गया। विनीत त्यागी ने सभी कांग्रेस जनों को अपने जन्मदिन का केक काटकर सभी का मुंह मीठा कराया।


इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष वीर सिंह जाटव ने पूर्व राष्ट्रपति के आर नारायण के जन्मदिन पर रोशनी डालते हुए कहा यह भारत के दसवें राष्ट्रपति हुए यह दलित समाज और गरीब परिवार से संबंध रखते थे और गरीब परिवार से होने के बावजूद इन्होंने उच्च स्तरीय शिक्षा ग्रहण की और 1997 में इन्होंने राष्ट्रपति की शपथ ली इन्हें जनता का राष्ट्रपति कहा गया राज भवन में रहते हुए अपनी कार्य प्रणाली से देश के सभी समाज का सम्मान पूर्वक दायित्व निभाया। इन्होंने कभी भी सांप्रदायिक शक्तियों को अपने देश पर हावी नहीं होने दिया। पूर्व जिला अध्यक्ष विनीत त्यागी ने बताया यह गरीबों के एवं सभी समाज के मसीह के रूप में जाने गए संघर्ष से शिखर तक इन्होंने अपना प्रेरणादाई सफर पूरी ईमानदारी से पूरा की।

उक्त कार्यक्रम के दौरान महानगर सचिव पद पर रश्मि को कांग्रेसी पटका पहनाकर मनोनीत किया गया। कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष वीर सिंह जाटव कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यालय प्रभारी बाबूराम शर्मा हरिराम भारद्वाज आकांक्षा वर्मा रश्मि कोषाध्यक्ष त्रिलोक सिंह सूर्यकांत हर्ष सूर्य राजेंद्र बाबू पवन शर्मा पूर्व जिला अध्यक्ष विनीत त्यागी सुरेश चौधरी अब्दुल कादिर खान हाफिज सलमानी इस्माइल खान शमसुद्दीन सैफी मोहम्मद कासिम फहीम खान रवि शंकर सूर्य महानगर कांग्रेस विधि विभाग अध्यक्ष एडवोकेट चन्द्रपाल हर्ष शर्मा तस्लीम अली रजनी सिंगल वरिष्ठ विनोद कुमार शर्मा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।






