विवेक तोमर ने माता जी की 16वीं पुण्यतिथि पर मीठा जल किया वितरित

यूपी – गाजियाबाद कवि नगर रामलीला मैदान के गेट पर करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विवेक तोमर ने अपनी माताजी स्वर्गीय विमलेश तोमर की सोलवीं पुण्यतिथि पर मीठा जल वितरित किया।
विवेक तोमर ने बताया माता जी की पुण्यतिथि के अवसर पर आज मीठा जल वितरण के दौरान हजारों लोगों को मीठा जल वितरित किया गया। इस अवसर पर करणी सेना के जिला अध्यक्ष गौरव शर्मा इशित रावल कुलदीप ठाकुर अविनाश गर्ग आदेश शर्मा अभिषेक शर्मा बबलू राघव राहुल भाटी महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रीना चौहान मधु सिंह सहित करणी सेना के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।