केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से महंत नारायण गिरी महाराज ने की मुलाकात

दिल्ली – बुधवार को 17 अकबर रोड पर महंत नारायण गिरी महाराज अंतर्राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा, पीठाधीश श्री दूधेश्वर नाथ मंदिर गाजियाबाद एवं दुधेश्वर सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष यतेन्द्र नागर व  एस आर सुथार ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात कर देश में उत्पन्न विभिन्न परिस्थितियों को लेकर चर्चा की। साथ ही महाराज श्री ने मोदी सरकार के 8 वर्ष होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
महंत नारायण गिरी महाराज ने राजनाथ सिंह को दूधेश्वर नाथ मंदिर में श्री ब्रह्मलीन श्रीमहंत गौरी गिरी महाराज की पुण्य स्मृति में हर वर्ष की भांति इस वर्ष संत सनातन कुंभ दिनांक 3 जुलाई 4 जुलाई 2022 का निमंत्रण दिया। उन्होंने दूधेश्वर नाथ मंदिर के कार्यक्रम में शामिल होने का आश्वासन देते हुए कहा की मैं  दूधेश्वर भगवान एवं साधू सन्तों का आशीर्वाद लेने के लिए गाजियाबाद सन्त सनातन कुम्भ में उपस्थित रहुंगा जिसके बाद  रक्षामंत्री ने महंत नारायण गिरि महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया।
दूधेश्वर नाथ मंदिर के मीडिया प्रभारी एस आर सुतार ने बताया कि दूधेश्वर नाथ मंदिर में 3 व 4 जुलाई को आयोजित संत सनातन कुंभ में शंकराचार्य महामंडलेश्वर एवं सैकड़ों साधू संत महात्माओ एवं राजनीतिक लोगों का आगमन होगा। जिसके लिए दुधेश्वर मंदिर में रात्रि भजन संध्या एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। जिसका आयोजन मुख्य आयोजक धर्मपाल गर्ग एवं अनुज धर्म गर्ग द्वारा हर साल की भांति इस साल भी किया जाएगा जिसमें सभी साधु संत महात्मा एवं अन्य भक्त गण प्रसाद ग्रहण करेंगे।