Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20250913-WA0011
PlayPause
previous arrow
next arrow

दीपावली से पहले लोनीवासियों के लिए चेयरमैन का तोहफ़ा मुख्य मार्गो पर लगाई रंग बिरंगी लाइटें

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद 13 अक्टूबर को लोनी नगरपालिका अध्यक्ष रंजीता धामा ने क्षेत्र वासियों को रंग -बिरंगी रौशनी का तौहफा दिया।
इस अवसर पर लोनी नगरपालिका अध्यक्ष रंजीता धामा ने जानकारी देते हुए बताया कि बलराम नगर से लेकर डाबर तालाब तक एवं 2 नं से लेकर लालबाग टी पॉइंट तक लगभग 1 करोड़ 30 लाख रूपये की लागत से दोनों मुख्य मार्गो पर रंग बिरंगी लाइटें नगरपालिका की तरफ से लगायी गयी हैं जिससे की मार्ग से गुजरने वाले आम जन को रास्ता दिखे तथा रंग-बिरंगी रोशनी से क्षेत्र सुन्दर व चमकदार दिखे।

इस अवसर पर उपस्थित क्षेत्र वासियों को संबोधित करते हुए रंजीता धामा ने कहा कि दीपावली का पर्व रोशनी का प्रतीक है और इसी रोशनी को साकार करते हुए आज लोनी की जनता को एक तौहफा दिया है तथा मूवी मैजिक से लेकर लालबाग सब्जी मंडी रोड तक स्ट्रीट लाइटों का लोकार्पण किया गया, जिससे अब यह पूरा इलाका रौशनी से जगमगा उठेगा। यह पहल न केवल क्षेत्र की सुंदरता बढ़ाएगी बल्कि रात में आने-जाने वालों की सुरक्षा और व्यापारिक गतिविधियों को भी नई रोशनी देगी।

इस अवसर पर पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष मनोज धामा, सभासद योगेन्द्र, राकेश पुंडीर, रवि त्यागी, अमर सिंह, सुधीर शर्मा, विष्णु चौहान, राहुल मलिक, नरेन्द्र दांगी, बोबी चौधरी, अजय पाल शर्मा, नीलम चौधरी, मुस्कान, गायत्री देवी, सुनीता देवी, बेबी कुमारी सहित सैकड़ों की संख्या मे कालोनी वासी उपस्थित रहे।