यूपी – गाजियाबाद 9 अक्टूबर को महानगर कांग्रेस कमेटी कार्यालय कम्पनी बाग घंटाघर पर अनुसूचित समाज के महान नेता माननीय काशीराम जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि का कार्यक्रम महानगर अध्यक्ष वीर सिंह जाटव के द्वारा आयोजित किया गया। जिसमें कांग्रेसी कार्यकर्ता, पदाधिकारी और नेता उपस्थित रहे।
महानगर अध्यक्ष वीर सिंह ने माननीय काशीराम जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करके उनके अनुसूचित समाज के प्रति किए गए सराहनीय कार्यों और योगदान के बारे में अवगत कराया। उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से महानगर अध्यक्ष वीर सिंह जाटव, संगठन प्रभारी विकास शर्मा, कोषाध्यक्ष त्रिलोक सिंह, नसीम बेगम, उपाध्यक्ष सूर्यकांत, उपाध्यक्ष विनोद कुमार शर्मा, महानगर कांग्रेस विधि विभाग अध्यक्ष एडवोकेट चन्द्रपाल, महानगर कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग अध्यक्ष आशीष कुमार प्रेमी, सचिव मोहम्मद कासिम, उपाध्यक्ष राकेश कुमार जाटव, महासचिव रामप्रकाश कश्यप, आशिफ कासिम प्रधान, सरफराज कासिम प्रधान, पूर्व सचिव जितेंद्र सिंह, महासचिव रवि शंकर सूर्या, हर्ष सूर्या, अशोक कौशल, राजेश कुमार, हरिराम, जग्गू प्रधान, नन्द किशोर, हरपाल सिंह, उदयपाल सिंह, सुंदर जाटव उपस्थित रहे।







