Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
img-20260320-wa00301462326132922532701.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

मिथिलांचल सेवा समिति ने छठ महापर्व की तैयारी को लेकर सौंपा ज्ञापन

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद आगामी छठ महापर्व के मद्देनज़र मिथिलांचल सेवा समिति गाजियाबाद के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी, सिटी मजिस्ट्रेट एवं अपर आयुक्त केशव चौधरी से मुलाक़ात कर समुचित व्यवस्था की माँग को लेकर ज्ञापन सौंपा।

बैठक के दौरान समिति के प्रतिनिधियों ने प्रशासन से अनुरोध किया कि छठ घाटों पर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा, पेयजल, चिकित्सा सुविधा और ट्रैफ़िक नियंत्रण की पुख़्ता व्यवस्था की जाए ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

इस अवसर पर जिला प्रशासन ने समिति को आश्वासन दिया कि छठ पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

बैठक में समिति के प्रमुख पदाधिकारी पवन कुमार झा, सुरेश गुप्ता, देवेन्द्र गुप्ता, गणेश प्रसाद, संतोष गुप्ता, राजकुमार, मुकेश, बिन्दे प्रसाद, कुन्दन शाह, नरेश गुप्ता, प्रमोद राम, महाशंकर, पंकज गुप्ता एवं राजेश कुमार झा उपस्थित रहे।

मिथिलांचल सेवा समिति ने कहा कि छठ महापर्व न केवल आस्था का प्रतीक है बल्कि सामाजिक एकता और अनुशासन का उदाहरण भी प्रस्तुत करता है। समिति प्रशासन के साथ मिलकर हर संभव सहयोग करने को तत्पर है।