Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
Final Ad
Screenshot_20251019_113536_OneDrive
screenshot_20260125_230217_gallery4476655999519321620.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

कांग्रेस महानगर कार्यालय पर मनाई पूर्व मुख्यमंत्री स्व० बाबू बनारसी दास की जयंती

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद महानगर कांग्रेस कार्यालय पर स्वतंत्रता सेनानी और पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार स्व० बाबू बनारसी दास जी की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेसियों ने अपने श्रृद्धा सुमन अर्पित किया।

महानगर कांग्रेस कार्यालय पर महानगर अध्यक्ष वीर सिंह जाटव के नेतृत्व में एकत्रित हो कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों ने स्वतंत्रता सेनानी और पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार स्व० बाबू बनारसी दास जी की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनको श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष वीर सिंह जाटव ने की एवं कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ कांग्रेसी बाबूराम शर्मा ने किया। उक्त कार्यक्रम में बाबू बनारसी दास जी के कार्य और जीवन पर महानगर अध्यक्ष वीर सिंह जाटव, विकास शर्मा महानगर उपाध्यक्ष, त्रिलोक सिंह महानगर कोषाध्यक्ष, श्रीचन्द दिवाकर महानगर उपाध्यक्ष, सूर्यकांत महानगर उपाध्यक्ष, एडवोकेट चन्द्रपाल अध्यक्ष महानगर विधि विभाग, आशीष प्रेमी अध्यक्ष अनुसूचित विभाग, रवि शंकर सूर्या वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता, और एडवोकेट कमलेश कुमारी ने अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर राजकुमार शर्मा, विनोद कुमार, हरिराम, राजेंद्र बाबू, अब्दुल काहिर खान, हाफिज सलमानी, हर्ष सूर्या, पवन शर्मा, अमित मुख्य रूप से उपस्थित रहे।