यूपी – गाजियाबाद समाजसेवी विकास हिंदू विभिन्न विभिन्न अवसरों पर रक्तदान कर करते हैं जनसेवा।
बुधवार को अपने छोटे बेटे के 9वें जन्मदिन पर भाजपा कार्यकर्ता एवं समाजसेवी विकास हिन्दू ने जिला अस्पताल एमएमजी में 38वीं बार रक्तदान किया। वे हर साल लगभग 2-3 बार रक्तदान जरूर करते है और अगर अति आवश्यक हो तो कभी रक्तदान करने में गुरेज नही करते। विकास हिन्दू का कहना है कि मेरे पास धन नही है तो क्या हुआ में अपने तन और सामाजिक कार्यो से आजीवन जनसेवा करता रहूंगा।
