
यूपी – गाजियाबाद कांग्रेस महानगर कमेटी कार्यालय पर अनुसूचित विभाग के अध्यक्ष आशीष प्रेमी के नेतृत्व में स्वर्गीय बाबू जगजीवन राम जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
6 जुलाई को कांग्रेस महानगर कमेटी कार्यालय पर कांग्रेस अनुसूचित विभाग महानगर अध्यक्ष आशीष प्रेमी के नेतृत्व में एकत्र हो कांग्रेसियों ने पूर्व उप-प्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम जी को उनकी 40वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देते हुए उनके किये कार्यों को याद कर गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें उपस्थित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने बाबू जगजीवन राम जी के जीवन पर अपना प्रकाश डाला। इस अवसर पर वीर सिंह जाटव महानगर अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी गाजियाबाद सूर्यकांत जिला अध्यक्ष अनुसूचित विभाग आशीष प्रेमी महानगर अध्यक्ष अनुसूचित विभाग विजेंदर जाटव उपाध्यक्ष महानगर राकेश जाटव उपाध्यक्ष सुंदर जाटव महासचिव महानगर एडवोकेट चंद्रपाल उपाध्यक्ष हरिराम त्रिलोक सिंह राखी एड. प्रमोद कुमार हर्षसूर्य रवि शंकर पवनकुमार बबलू भारती जाटव महासचिव विकास कुमार जगतार सिंह मौजूद रहे।







