
यूपी – गाजियाबाद कौशांबी सेंट्रल पार्क में कौशांबी के समस्त निवासियों द्वारा क्षेत्रीय पार्षद कुसुम मनोज गोयल का स्वागत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ समाजसेवी लक्ष्मीकांत चांनना द्वारा हनुमान चालीसा का पाठ कराकर किया गया। हाउस टैक्स वृद्धि के विरोध में पार्षद द्वारा चलाए गए अभियान की सभी क्षेत्रवासी द्वारा प्रशंसा की गई पार्षद द्वारा भी इस कार्य में क्षेत्र की जनता से मिले सहयोग की प्रशंसा की गई। कौशांबी में तो लोगों ने अपनी गली के बाहर हाउस टैक्स विरोध में बैनर लगा दिए कुछ जगहों पर प्रदर्शन भी किया गया और बड़ा हुआ हाउस टैक्स जमा नहीं कराया। इस अवसर पर समाजसेवी एवं प्लॉट एरिया के अध्यक्ष देवेंद्र भार्गव समाजसेवी दीपक गुप्ता सुनील गांधी अजीत नारंग द्वारा अपने विचार प्रकट करे। क्षेत्रीय पार्षद कुसुम मनोज गोयल ने बताया कि 30 जून की नगर निगम बैठक में सर्वसम्मति से इस बड़े फर्जी प्रस्ताव को निरस्त कराया गया इस प्रस्ताव को निरस्त करने में सदन की मुखिया महापौर सुनीता दयाल सांसद अतुल गर्ग प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा विधायक अजीत पाल त्यागी विधायक संजीव शर्मा तथा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल एवं समस्त पार्षद गण का भी सहयोग रहा। इस अवसर पर कौशांबी पार्क ग्रुप कौशांबी प्लॉट एरिया कौशांबी टावर एरिया कौशांबी योगा ग्रुप पप्पू चौपाल से काफी लोग उपस्थित रहे इनमें प्रमुख रूप से भाजपा नेता अवधेश कटियार एसके गोयल मुनेश चौहान सतीश गुप्ता नरेश कोहली जयपुरिया के अध्यक्ष के एल सचदेवा सुधीर गुप्ता राजेंद्र सोनी अशोक जायसवाल योगाचार्य देवराज शर्मा राजन मल्होत्रा नरेश मिगलानी अनिल मोगा डीके जैन सतीश बबूता अजय गुप्ता एन के खुराना डोभाल पीके शर्मा आरबी यादव राकेश कुमार मदन अग्रवाल सुनील धवन मंजू शर्मा आरती गांधी सरोज वर्मा रीना मिगलानी सुनीता रीमा डॉली खुराना रचना गुप्ता बबीता सुनील जैन रविंद्र नागर नवीन चौधरी रवी मोहन राम अवतार यादव ललित संजय संजू रामवीर नवल चौधरी सहित अन्य लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।