Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
PlayPause
previous arrow
next arrow

पश्चिम उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल संगठन हुआ विस्तार

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

कपिल गर्ग महानगर अध्यक्ष, रॉबिन सागवान बने महासचिव

यूपी – गाजियाबाद पश्चिम उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल पंजीo द्वारा एक प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से पश्चिम उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष पंडित आशु शर्मा, जिला अध्यक्ष गौरव गर्ग, सुमेर सिंह धार प्रदेश महासचिव, व्यापारी नेता पंडित राकेश शर्मा सदरपुर मौजूद रहे। वार्ता के दौरान संगठन का विस्तार करते हुए गाजियाबाद महानगर की कमेटी में कपिल कुमार गर्ग को महानगर अध्यक्ष, संजय गोयल संयोजक, रॉबिन सागवान महामंत्री, मुनेंद्र आर्य व राजेश गुप्ता संरक्षक, दीपक कटारिया उपाध्यक्ष, दिनेश शर्मा उपाध्यक्ष, महेश शर्मा व पवन शर्मा संगठन मंत्री, आलोक त्यागी मीडिया प्रभारी, सौरभ कौशिक सचिव व दीपक गर्ग को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

प्रदेश अध्यक्ष पंडित आशु शर्मा ने कहा की पश्चिमी उत्तर प्रदेश सयुक्त व्यापार मंडल सदैव  व्यापारियों की साथ है व व्यापारियों के हित के लिए बना है। व्यापारी नेता राकेश शर्मा सदरपुर ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामना दी।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से पियूष वशिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष, अनिल चौधरी मंडल उपाध्यक्ष, शन्नी गुप्ता प्रदेश सचिव, बोबी पंडित प्रदेशसचिव, विजय राठी महानगर अध्यक्ष मेरठ, सौरभ रस्तोगी मेरठ कैंट विधानसभा अध्यक्ष, समाजसेवी बलराम रावल, पंकज ठाकुर, विवेक अग्रवाल, अतुल गुप्ता, शिवम ठाकुर उपस्थित रहे।