Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
Screenshot_20251019_113536_OneDrive
screenshot_20260125_230217_gallery4476655999519321620.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

नेहरू वर्ल्ड स्कूल NBA राइजिंग स्टार इनविटेशनल 2025 सिंगापुर में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए रवाना

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद 23 जून को नेहरू वर्ल्ड स्कूल (NWS), गाजियाबाद का बास्केटबॉल दल 23 जून से 29 जून 2025 तक सिंगापुर में आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय स्कूल स्तरीय टूर्नामेंट “NBA राइजिंग स्टार इनविटेशनल – 2025” में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए आज रवाना हो गया। एशिया पैसिफिक क्षेत्र की चुनी गई 12 स्कूल टीमों में से नेहरू वर्ल्ड स्कूल भारत की एकमात्र प्रतिनिधि टीम है।

पहला मैच 24 जून को ऑस्टेलिया के साथ खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में ऑस्टेलिया, न्यूजीलैंड, चीन, जापान, साउथ कोरिया, फिलीपीस, थाईलैंड, सिंगापुर, इंडोनेशिया, मलेशिया आदि देशों की टोम भाग लेंगी। यह उपलब्धि टीम की खेल प्रतिभा, समर्पण और उल्लेखनीय उपलब्धियों का परिणाम है।

कोच प्रदीप तोमर, विजय सिंह एवं शशांक सिरोही के नेतृत्व में स्कूल टीम में खिलाड़ी होंगे सुजल धारीवाल, आयूष कुमार, शौर्य पांड़े, अमय गुप्ता, अंश तोमर, अवि चौहान, दर्शिल सिंह, मानसिंह, अभ्युपांग मिश्रा एवं जतिन शर्मा।

नेहरू वर्ल्ड स्कूल ने इसी के उपलक्ष में एक प्रेस कॉन्फेस का आयोजन किया। जिसमें एग्जीक्यूटिव हैड सुसन होम्स, प्रधानाचार्या मंजुला सिंह, प्रबंधक के०पी० सिह, कोच प्रदीप तोमर व विजय सिंह उपस्थित रहें।