Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
Final Ad
Screenshot_20251019_113536_OneDrive
screenshot_20260125_230217_gallery4476655999519321620.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

भगवान परशुराम का प्रकटोत्सव एक माह तक मनाएगी अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद 29 अप्रैल को भगवान परशुराम का प्रकटोत्सव है। जिसको जनपद में एक माह तक अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा द्वारा विभिन्न तिथियों में आयोजित किया जाएगा।

मुख्य संरक्षक पं० जे. के. गौड़ ने बताया 29 अप्रैल को जनपद की सभी इकाई प्रातः हवन करेंगे। कुछ स्थानों पर भंडारे भी किए जायेंगे। सूर्यास्त के बाद सभी अपने-अपने घरों में दीपावली के तरह भगवान परशुराम का पूजन करेंगे और अपनी क्षमता के अनुसार दीप जलाएंगे। उन्होंन कहा भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम केवल ब्राहार्णो के ही नहीं अपितु सभी हिन्दुओं के भगवन है। इसलिए भगवान परशुराम के प्रकटोत्सव में सभी हिन्दू धर्म के लोग प्रतिभाग करेंगे। 29 अप्रैल को मुख्यतः गाजियाबाद महानगर में निम्नलिखित स्थानों भगवान परशुराम मंदिर सेक्टर-23 संजय नगर, सेक्टर 9 एफ ब्लॉक मंदिर विजय नगर, देवी मंदिर डूंडा हेडा, भगवान परशुराम मंदिर, नंदग्राम, पं सोसाइटी राजनगर एक्सटेंशन, परशुराम चौक वसुंधरा पर हवन होगा और भंडारों का आयोजन होगा।

जिलाध्यक्ष पं. जयनन्द शर्मा ने बताया जनपद के स्थानीय पदाधिकारी भगवान परशुराम मंदिर संजय नगर में शामिल होंगे शेष अपने-अपने स्थान पर हवन में शामिल होंगे। वही 4 मई को विशेष आयोजन प्रातः 11 बजे जेकेजी इंटरनेशनल स्कूल, विजय नगर गाजियाबाद में आयोजित होगा। हिन्दू धर्म के सभी लोगों से अपील है कि भगवान परशुराम के प्रकटोत्सव को दीपावली की तरह मनाएं।