Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
Final Ad
Screenshot_20251019_113536_OneDrive
screenshot_20260125_230217_gallery4476655999519321620.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

भाजपा प्रदर्शनी में दिखी संघर्ष से सत्ता की गाथा

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद भारतीय जनता पार्टी के 45 वें स्थापना दिवस पर भाजपा के महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल के नेतृत्व में नेहरू नगर स्थित कार्यालय पर भाजपा के राजनीतिक लोकतांत्रिक सफ़र की प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन स्वतंत्र प्रभार मंत्री नरेन्द्र कश्यप ने किया।
प्रदर्शनी में भारतीय जनता पार्टी के उदय स्थापना छह अप्रैल 1980 से अब तक के ऐतिहासिक सफल यात्रा को प्रदर्शनी के रूप में अवलोकन किया गया।

अवलोकन के दौरान भाजपा कार्यकताओं को संबोधित करते हुए स्वतंत्र प्रभार मंत्री नरेन्द्र कश्यप ने कहा भाजपा का राष्ट्रवादी गौरवशाली इतिहास की झलकियाँ इस प्रदर्शनी के द्वारा पूरे देश में कार्यालयों पर प्रदर्शित की जा रही है। इनमें डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस, पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय एकात्मवाद दर्शन गाथा, भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार द्वारा पोखरण परमाणु परीक्षण आदि की प्रदर्शनी का मूलाधार है। प्रदर्शनी के माध्यम से भाजपा के संघर्ष क गाथा को बताने का प्रयास किया गया है जिससे कार्यकर्ता भी जाने भाजपा अन्य पार्टियों से भिन्न है। प्रदर्शनी से यह स्पष्ट संदेश देने का काम किया गया है कि भाजपा राष्ट्रवाद से जुड़ा दल है बल्कि अन्य दल परिवारबाद से ऊपर उभर ही नहीं पाए।


प्रदर्शनी में पोखरण विस्फोट कर दुनिया में देश का गौरव का एहसास, कारगिल युद्ध का विजय की चित्रावली, मोदी जी के कार्यकाल में मजबूत सशक्त भारत, आत्मनिर्भर भारत के साथ ऐतिहासिक राम मंदिर, अनुच्छेद 370, सीएए, तीन तलाक, महाकुंभ का सफल आयोजन प्रमुखरूप से प्रदर्शनी में प्रदर्शित किए गए हैं। उन्होंने कहा आज देश में मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है और प्रदेश योगी के नेतृत्व में सुशासन सेवा समर्पण भाव से सभी वर्गों के कार्य कर विकास कार्य कर रही है।


इस दौरान महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने कहा कि इस प्रदर्शनी से भाजपा के संघर्षों और देश हित के ऐतिहासिक विषयों के विषय में कार्यकताओं को पता रहे हमारी पार्टी की विचारधारा राष्ट्रवादी विचारधारा है । हमारे लिये राष्ट्र सर्वोपरि हैं। उसके लिये ही भाजपा कार्यकर्ता कार्य करता है। इस अवसर पर मुख्यरूप से अमरदत्त शर्मा, साहिब सिंह, सिरोही, सुभाष शर्मा, बॉबी त्यागी, गुंजन शर्मा, तरुण शर्मा, कामेश्वर त्यागी, संजीव चौधरी, सुरेन्द्र नागर, प्रीति चंद्रा, बी एल गौतम, अश्वनी शर्मा, प्रदीप चौधरी, करण शर्मा, अभिनव जैन, अमित रंजन, बलप्रीत सिंह, हरमीत बक्शी, जय कमल अग्रवाल , रॉबिन तोमर, लेखराज माहौर, सचिन डेढ़ा, अमित प्रताप सिंह, नीरज त्यागी, राहुल तोमर, विनीत शर्मा, सुधीर त्यागी, मोनू त्यागी, अंकुश अरोड़ा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता प्रदर्शनी देखने के लिए पहुंचे।