यूपी – गाजियाबाद लाल कुआं स्थित मार्शल आर्ट्स अकैडमी में रविवार को आयोजित बेल्ट एग्जाम में खिलाड़ियों का फिजिकल, मौखिक, लिखित और अनुशासन का एग्जाम हुआ। जिसमें सभी में पास होने के लिए 100 में से 60 नम्बर लाना होता है।
मुख्य प्रशिक्षक तरुण शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि काफी खिलाड़ियों ने बेल्ट एग्जाम दिया पर 18 खिलाड़ी ही एग्जाम को पास कर पाए। एग्जाम पास हुए खिलाड़ियों में रेड बेल्ट में अर्जून सिंह प्रथम, आरती सैनी द्वितीय, सोनू यादव तृतीय, अविका मदनावत, श्रेय सक्सेना और दैविक भारद्वाज। ऑरेंज बेल्ट में सुमित शाक्या प्रथम, अंश यादव द्वितीय, चित्रगुप्त मौर्या तृतीय, राज राठौर। ब्लू बेल्ट में अश्मिता सिंह प्रथम, मेघनिशा गुप्ता द्वितीय, रेशम कुमारी तृतीय। येल्लो बेल्ट में सूरज चौधरी प्रथम, रेशम कुमारी द्वितीय। ग्रीन प्रथम बेल्ट में चन्दन चौधरी प्रथम, अरविंद कुमार द्वितीय।ब्रॉउन प्रथम बेल्ट में गौरव बिष्ट प्रथम। इसके साथ ही पुरे एग्जाम में प्रथम स्थान पर सुमित शाक्या 395.5 नम्बर के साथ । दूसरे स्थान पर चन्दन चौधरी 394.5 नम्बर के साथ। तीसरे स्थान पर सूरज चौधरी 392.5 नम्बर के साथ। चौथे स्थान पर अंश यादव 390.5 नम्बर के साथ रहे।
एग्जाम पास किये हुए सभी खिलाड़ी को मेडल सर्टिफिकेट और बेल्ट देकर सम्मानित किया गया।
