यूपी – गाजियाबाद जिला कांग्रेस कमेटी पर संयुक्त रूप से जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी की तरफ से महान समाज सुधारक कांशीराम जी की जयंती मनाई गई। इस मौके पर जहां काशीराम जी के चित्र पर माल्यार्पण क्या गया वहीं केक भी काटा गया।
जिलाध्यक्ष विनीत त्यागी महानगर अध्यक्ष विजय चौधरी बिजेंद्र यादव सूर्यकांत वीर सिंह जाटव ने कहा कि गरीब और पिछड़ों के उत्थान के लिए उन्होंने अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया ऐसी महान समाज सुधारक मान्य कांशीराम जी के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। कार्यक्रम में राजेंद्र शर्मा सुरेंद्र शर्मा आशीष प्रेमी विजयपाल चौधरी बलराज चढ़ा एडवोकेट चंद्रपाल पवन शर्मा महेंद्र कुमार गौतम बॉबी अन्ना सुनील भारती राकेश कुमार लक्ष्मण हरपाल शेखर शर्मा समसुद्दीन सागर योगेंद्र यादव दीपक सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।