Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20250312-WA0032
Screenshot_20250314_090643_Drive
PlayPause
previous arrow
next arrow

मोदी जी की गारंटी पर दिल्ली वासियों का रहा विश्वास : संजीव गुप्ता

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद शनिवार को दिल्ली विधानसभा के नतीजे आने के बाद भारतीय जनता पार्टी महानगर गाजियाबाद के कोषाध्यक्ष संजीव कुमार गुप्ता ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, दिल्ली में पिछले ग्यारह वर्षों से आम आदमी पार्टी लगातार झूठ के सहारे एक अवसरवादी राजनीति कर रही थी।

उन्होंने कहा आप के सभी वादे दिल्ली वासियों के सामने झूठे पड़ते नजर आ रहें थे। जिसके कारण दिल्ली की जनता ने देश की राजधानी से आपदा को हटा दिया है। और देश दुनिया के हमारे लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री मोदी जी पर अपना भरोसा जताया है। और मोदी जी की गारंटी पर विश्वास किया है। अब दिल्ली में भी भाजपा की डबल इंजन की सरकार बिना भेदभाव के विकास को गति देते हुए। लोगों की मूलभूत जरूरतों को भी पूरा करेगी।