Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
PlayPause
previous arrow
next arrow

खाटू श्याम के लाडले संस्था द्वारा 26 जनवरी को बाबा श्याम के सुंदर संकीर्तन से पूर्व निधन कन्या का विवाह

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद घंटाघर रामलीला मैदान में खाटू श्याम के लाडले संस्था द्वारा 26 जनवरी को तृतीय वार्षिक महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है जिसकी जानकारी संस्था के सदस्यों द्वारा प्रेस वार्ता के दौरान दी गई।

संस्था के सदस्य सौरभ जायसवाल ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी संस्था का तृतीय वार्षिक महोत्सव आयोजन किया जा रहा है जिसमें 25 जनवरी 2025 को बाबा श्याम की भव्य शोभा यात्रा का आयोजन भगवान दूधेश्वर नाथ मंदिर से प्रारंभ होकर शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए दिल्ली गेट चौपाल मंदिर डासना गेट रमते राम रोड टाउन हॉल अनाज मंडी होते हुए घंटाघर रामलीला मैदान में विश्राम लेगी। इस दौरान शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए चारों ओर श्याममय वातावरण रहेगा जिसको लेकर सभी भक्तों में बहुत ही उत्साह है। जगह-जगह व्यापारियों के द्वारा रथ यात्रा का भव्य स्वागत भी किया जाएगा। उन्होंने बताया 26 जनवरी को प्रातः 11:00 बजे संस्था के द्वारा एक निर्धन कन्या का विवाह भी किया जा रहा है जिसमें कन्या को सभी दान का सामान संस्था के द्वारा दिया जाएगा, शाम को बाबा श्याम का बहुत ही सुंदर कीर्तन किया जाएगा जिसमें विश्व प्रसिद्ध गायक शीतल पांडे रेशमी शर्मा रवि चोपड़ा अभी- अनुज पारीक नरेश पुनिया आदि कलाकार अपने भजनों के माध्यम से बाबा को रिझाएंगे। बाबा का सुंदर दरबार कोलकाता के 80 कारीगर के माध्यम से पिछले 20 दिन से बनाया जा रहा है, बाबा को विदेशी फूलों के माध्यम से सजाया जाएगा। इस अवसर पर प्रणव सिंघल ऋषभ अग्रवाल नितेश गुप्ता शुभम बंसल प्रतीक सिंघल दिग्विजय सिंह हर्ष बंसल यश मक्कड़ यश अरोरा अखिल अग्रवाल गौरव शर्मा अंशुमन गुप्ता अभिषेक गर्ग ओम गोयल सक्षम सिंघल कार्तिक गर्ग अर्पित गुप्ता दीपांशु गर्ग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।