बसपा प्रत्याशी पीएन गर्ग ने जनसम्पर्क करने के लिए निकालकर विशाल रोड शो

जुलूस में शामिल हुए हजारों बसपा समर्थक

यूपी – गाजियाबाद विधानसभा उपचुनाव के चुनावी प्रचार के आखिरी दिन बसपा प्रत्याशी पीएन गर्ग ने विशाल जुलूस निकालकर जनसम्पर्क किया। जुलूस बसपा के कद्दावर नेता शमसुद्दीन राइन, चौधरी मुजाहिद हुसैन, मोहित वाल्मीकि, दयाराम सेन, कुलदीप जाटव, नरेश जाटव, तिलक चौधरी, सुरेश पाल आदि के नेतृत्व में निकला गया।

सोमवार की सुबह बहुजन समाज पार्टी कार्यालय विजय नगर से रोड शो शुरू हुआ और भीम पार्क क्रिस्चियन नगर बागू में आयोजित विशाल जनसभा में पहुंचा। इस रोड शो में सैकड़ों मोटर साईकिल व कार शामिल रहीं। साथ ही हजारों की तादाद में कार्यकर्ता बसपा प्रत्याशी के पक्ष में वोट करने की अपील करते हुए चल रहे थे।

बसपा प्रत्याशी पीएन गर्ग ने लोगों को बसपा की नीतियों से अवगत कराते हुए उन्हें वोट करने की अपील की। उन्होंने कहाँ कि हम एक रहेंगे तो आगे बढ़ेंगे और एक अच्छे राष्ट्र का निर्माण करेंगे।