Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20240907-WA0005
IMG-20240914-WA0017
PlayPause
previous arrow
next arrow

कवि नगर रामलीला मैदान में भूमि पूजन के साथ रामलीला की तैयारियां शुरू

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी –  गाजियाबाद श्री धार्मिक रामलीला समिति कविनगर में रामलीला का आयोजन करने के लिए भूमि पूजन हुआ। भूमि पूजन विधि.विधान से भगवान राम के जयकारों से किया गया। इसी के साथ रामलीला को लेकर तैयारियां भी शुरू हो गई।

श्री धार्मिक रामलीला समिति कविनगर की रामलीला का आगाज भूमि पूजन के साथ हुआ। समिति के अध्यक्ष ललित जायसवाल और महामंत्री भूपेंद्र चोपड़ा ने बताया कि इस बार की रामलीला और भी भव्य और आकर्षक होगी। रामलीला 28 सितंबर से शुरू होगी और पहले दिन गणेश शोभा यात्रा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें 50 से अधिक झांकियां शामिल होंगी।

भूमि पूजन में आध्यात्मिक गुरू पवन सिंहा, सांसद अतुल गर्ग, प्रदेश मंत्री नरेंद्र कुमार कश्यप, विधायक अजीत पाल त्यागी, जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह, एडीएम सिटी गंभीर सिंह, एसडीएम निखिल चक्रवर्ती, भाजपा के महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, महामंत्री पप्पू पहलवान, भाजपा नेता ब्रजपाल तेवतिया, एसीपी रितेश त्रिपाठी, एसीपी प्रियाश्री, वी के अग्रवाल, बी के शर्मा हनुमान, देवेंद्र हितकारी, अजय जैन, गुलशन बजाज, नवेंदु सक्सेना, आनंद गर्ग, तरुण चट्टानी, दिवाकर सिंघल, मुकेश सिंघल, दिव्यांशु सिंघल समेत बड़ी संख्या में राम भक्त शामिल हुए।