समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय पर स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन

यूपी – गाजियाबाद 15 अगस्त को समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय पर स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजित किया गया था। इसमें कई गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया, जिनमें डसना के पूर्व चेयरमैन साजिद हुसैन, पूर्व चेयरमैन कॉपरेटिव बैंक महेश यादव, जिला अध्यक्ष फैसल हुसैन, महानगर अध्यक्ष वीरेंद्र यादव और अन्य शामिल रहे।

इस अवसर पर ध्वजारोहण किया गया और कई अतिथियों ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने विचार व्यक्त किए। इसमें जिला महासचिव नितिन त्यागी, महानगर महासचिव राजन कश्यप, गुलाब यादव, महानगर उपाध्यक्ष मनोज पंडित और अन्य ने भाग लिया।