Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
Final Ad
Screenshot_20251019_113536_OneDrive
screenshot_20260125_230217_gallery4476655999519321620.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

राहुल गांधी को अपशब्द बोलने पर कांग्रेसियों ने फूंका सांसद अनुराग ठाकुर का पुतला

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद कांग्रेस कमेटी ने जननायक राहुल गांधी के लिए अनुराग ठाकुर द्वारा अपशब्द बोले जाने के विरोध मे प्रदर्शन करके पुतला दहन कार्यक्रम जिला अध्यक्ष विनीत त्यागी व महानगर अध्यक्ष विजय चौधरी के नेतृत्व में संयुक्त रूप से किया। दोनों अध्यक्षों ने कहा कि राहुल गांधी जी के प्रति भारतीय जनता पार्टी और उनके नेता अपनी मर्यादा में रहकर बात करें अन्यथा कांग्रेस पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता ईट का जवाब पत्थर से देगा।

कांग्रेसियों ने गाजियाबाद कांग्रेस जिला कार्यालय से पुराना बस अड्डा कंपाउंड तक विरोध प्रदर्शन करके अनुराग ठाकुर का पुतला फूंका। वहीं उन्होंने भारतीय जनता पार्टी को मर्यादा में रहकर बोलने की हिदायत दी। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री सतीश शर्मा, प्रदेश महासचिव बिजेंद्र यादव, पंकज तंजानिया प्रदेश सचिव, पूर्व मेयर प्रत्याशी लालमन सिंह, पुष्पा रावत, महिला जिला अध्यक्ष संगीता त्यागी, महिला महानगर अध्यक्ष सोनल नागर, युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष आसिफ सेफी, सलमान मंसूरी, वली हसन, पीसीसी सदस्य सुरेंद्र शर्मा, पीसीसी सदस्य नसीम खान, पीसीसी विजयपाल चौधरी, किसान मोर्चा से जिला अध्यक्ष नीरज शर्मा, ज्ञानेंद्र त्यागी, राजेंद्र शर्मा, रवि शंकर सूर्यो, उदयपाल सिंह , सविता जायसवाल , बबलू शर्मा, दीपक शर्मा, उमेश त्यागी, अजय शर्मा, लक्ष्मण सिंह, कृष्णा गौतम, बलराज सिंह, विक्रांत चौधरी, अमित यादव, कपिल यादव, लोकेंद्र विश्वकर्मा, जयवीर सिंह, सूर्यकांत, राजन चित्तौड़िया, वीर सिंह जाटव सहित सैकड़ो की संख्या में कांग्रेस जन मौजूद रहे।