यूपी – गाजियाबाद प्रताप विहार जी ब्लॉक स्थित गाजियाबाद कराते स्कूल में बैल्ट परीक्षा आयोजित की गई। हल्द्वानी नैनीताल से आये परीक्षक कराटे कोच राकेश कुमार ने परीक्षा ली।
गाजियाबाद करते स्कूल के मुख्य परीक्षक नरेंद्र सिंह ने बताया ब्लैक बेल्ट परीक्षा में 6 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। उन्होंने बताया 3 वर्षो की कठिन प्रैक्टिस के बाद इन खिलाड़ियों को भाग लेने का मौका मिला। और खुशी की बात है कि 6 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और 3 घण्टे ट्रेनिंग चली और सभी ने ब्लैक बैल्ट जीती।
ब्लैक बैल्ट जीतने वाले खिलाड़ी मनन बिष्ट, मान्या सिंह, युवराज सिंह, यशवी सिंह, रोहन कुमार, महिमा शुक्ला को इनकी इस जीत पर गाजियाबाद कराते स्कूल के पदाधिकारियों विक्की सराफ ने बधाई दी और बैल्ट व प्रमाण पत्र देकर समानित किया।







