जनपद कराते चैंपियनशिप में गाजियाबाद कराते स्कूल के खिलाड़ियों ने 15 पदक किए अपने नाम

यूपी – गाजियाबाद 22 मई को गाजियाबाद जनपदीय खेल कराते एसोसिएशन द्वारा मोहन नगर स्थित गणपति कॉलेज में गाजियाबाद जनपद कराते चैंपियनशिप का आयोजन किया गया जिसमें गाजियाबाद कराते स्कूल के 17 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
शिहान नरेंद्र सिंह ने बताया इस चैंपियनशिप में गाजियाबाद कराते स्कूल के 15 खिलाड़ियों ने पदक जीते जिसमें पूनम, राहुल सिंह, चारुल ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। अमन श्रीवास्तव, सूर्यांश सिंह परिहार, रिया सिंह, जिया सिंह ने रजत पदक प्राप्त किया। वहीं युवराज सिंह, अमित, अभिषेक, अंशु, अनीशा, रोहन, दिव्यांश, यशवी ने रजत पदक प्राप्त किया। नरेंद्र सिंह ने बताया आयोजक गुरु अनिल कौशिक जी के अनुसार प्रतियोगिता के विजेता अब उत्तर प्रदेश कराते चैंपियनशिप में भाग लेंगे।
गाजियाबाद कराते स्कूल के महासचिव ने बताया महिला वर्ग में सोना ने अच्छा प्रदर्शन किया वहीं पुरुष वर्ग में राहुल ने भी अच्छा प्रदर्शन करते हुए गाजियाबाद कराते स्कूल का नाम रोशन किया।