Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
Final Ad
Screenshot_20251019_113536_OneDrive
screenshot_20260125_230217_gallery4476655999519321620.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल में अनुशासनहीनता के चलते डॉ बीपी त्यागी ने अपने सभी पदो से दिया त्यागपत्र

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद देश की राजधानी दिल्ली में नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह के अगले दिन जब पूरे देश में मंत्रिमंडल की चर्चा चल रही थी ठीक उसी दिन गाजियाबाद की राजनीति में एक व्यक्ति पार्टी की अनुशासनहीनता पर कठोर निर्णय लेने जा रहा था। पश्चिमी उत्तर प्रदेश उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ डॉक्टर बीपी त्यागी राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल के अनुशासनहीन जिला अध्यक्षों से दुखी थे और पार्टी हाई कमान के लापरवाह व्यवहार से हैरान और परेशान थे। पार्टी के इस अनुशासनहीन और लापरवाही से भरे हुए व्यवहार के चलते डॉक्टर बी पी त्यागी ने अपने सभी पदों से 11 जून शाम 4:00 बजे त्यागपत्र दे दिया। इस त्यागपत्र की आधिकारिक सूचना उन्होंने गाजियाबाद की मीडिया को सौंप दी।


डॉ बीपी त्यागी ने अनौपचारिक बातचीत में बताया कि वह चाहते थे की अनु त्यागी धर्मपत्नी श्रीकांत त्यागी को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जाए क्योंकि वह अनु त्यागी के साथ हुए गलत व्यवहार और सामाजिक अपमान के कारण श्रीकांत त्यागी की पार्टी से जुड़े थे लेकिन अनु त्यागी को ही पर्दे के पीछे बैठा दिया गया। कहा कि वह श्रीकांत त्यागी से सामाजिक स्तर पर जुड़े रहेंगे।

डॉ बी पी त्यागी ने राजनीति में आगामी रणनीति को लेकर किसी भी तरह का खुलासा नहीं किया है वह कहते हैं कि वह अपनी समाज सेवा पर पहले की तरह ही काम करते रहेंगे, जो उनका सिद्धांत है नर ही नारायण सेवा है।