Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20250522-WA0024(1)
Screenshot_20250526_173711_OneDrive
pdfreader_convert_20250527_125827_14338716152356740473.jpg
img-20250601-wa00204013975260455082796.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

आजाद भारत को मजबूत भारत बनाने का काम नेहरू जी ने किया : विजय चौधरी

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद आज घंटाघर कंपनी बाग स्थित महानगर कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर महानगर अध्यक्ष विजय चौधरी के नेतृत्व में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू जी की पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित पूर्व महानगर अध्यक्ष नरेंद्र भारद्वाज सहित दर्जनों कांग्रेसी नेताओ ने स्वर्गीय पंडित जवारलाल नेहरू जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

महानगर अध्यक्ष विजय चौधरी ने विचारगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि आजाद भारत को मजबूत भारत बनाने का काम देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू जी ने किया। पूर्व महानगर अध्यक्ष नरेंद्र भारद्वाज ने कहा कि पंडित जवाहर लाल नेहरू जी जितना सम्मान और अहमियत कांग्रेस के नेताओ को देते थे उतना ही सम्मान वो विपक्ष के नेताओ को देते थे लेकिन अफसोस है कि आज की सरकार विपक्ष के नेताओ के विषय में गलत भाषा का प्रयोग कर उन्हें सरकारी एजंसियों के माध्यम से दबाना चाहती है।

इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व प्रदेश सचिव नसीम खान, ओबीसी जिलाध्यक्ष विजय पाल चौधरी, त्रिलोक सिंह, पूर्व पार्षद प्रत्यासी राजा राम भारती, कांग्रेस सेवादल प्रदेश सचिव मुहम्मद हनीफ चीनी, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता बाबूराम शर्मा, आशिफ सिद्दीकी, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष सलमान मंसूरी, साहिबाबाद युवा कांग्रेस अध्यक्ष साहिल अब्बासी, इस्माइल खान, कुलभूषण मोनू, एनएसयूआई जिला उपाध्यक्ष निखिल पाल, मुहम्मद कासिम, संजय सिरोही, विनोद कुमार शर्मा, राजकुमार शर्मा, हरी राम भारद्वाज, श्रीचंद दिवाकर, विनोद पंडित, पवन शर्मा, धीरेंद्र पाल, कुलभूषण शर्मा, डॉ जाकिर आलम, सिराजुद्दीन पूर्व महानगर उपाध्यक्ष, अजीत सिंह, जितेंद्र सिंह, अल्पसंख्यक महानगर अध्यक्ष अली हसन मौजूद रहे।