यूपी – गाजियाबाद जिला युवा कांग्रेस कार्यालय पर प्रथम पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू जी की पुण्यतिथि पर युवा कांग्रेसजनो ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करके श्रद्धांजलि अर्पित की।
जिलाध्यक्ष आसिफ़ सैफी ने कहा की देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू का निधन 27 मई 1964 को हुआ था। जवाहर लाल नेहरू न केवल भारत के पहले प्रधानमंत्री थे, बल्कि आज भारत जिस स्थिति में खड़ा है, उसके निर्माणकर्ता भी थे नेहरू दूरगामी सोच रखने वाले कुशल राजनेता थे। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस अभिषेक त्यागी, रितिक कुशवाह, सोनू, शाहरुख़, आरिफ़, दीपक कश्यप, अरमान, शिवम् मौजूद रहे।