Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
Final Ad
Screenshot_20251019_113536_OneDrive
screenshot_20260125_230217_gallery4476655999519321620.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

राष्ट्रीय जैन एकता मंच ने बनाया ग्रुप 12 दिन के अन्दर 12 बच्चों की हुई शादी : सतीश जैन

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

राष्ट्रीय जैन एकता मंच का कार्य सभी धर्मों का सम्मान : अजय जैन

यूपी- गाजियाबाद श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर कविनगर में राष्ट्रीय जैन एकता मंच की बैठक आयोजित की गई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सतीश जैन राष्ट्रीय अध्यक्ष ने शिरकत की। प्रमोद जैन और मनीष जैन विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुखवीर जैन सुभाष जैन ने संयुक्त रूप से की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सतीश जैन ने कहा कि हमने इस जैन एकता मंच की स्थापना 1 अगस्त 2021 को बड़े गाँव में बड़े बाबा के चरणों में 14 राज्यों के प्रतिनिधियों के साथ की। हमने सर्वप्रथम अनूप मंडल का राष्ट्रीय व राज्य स्तर पर पुरज़ोर विरोध किया जिसमें सोशल मीडिया व प्रिंट मीडिया का सहयोग लेते हुए शासन प्रशासन से अनूप मंडल पर प्रतिबंध लगाने के लिए कोशिश की जिसमें जैन एकता मंच को सफलता मिली और आज अनूप मंडल शांत है जो कि जैन समाज के साधुओं का ग़लत तरीक़े से विरोध करता था। हमारी समिति ने सर्दियों में गर्म वस्त्र वितरित करने का काम किया। जैन एकता मंच समाज अब अविवाहित कन्याओं एवं लड़कों के लिए एक ग्रुप बनाया जिसके माध्यम से 12 दिन के अंदर ही लगभग 12 बच्चों की शादी हो चुकी हैं और सात आठ बच्चे बच्चियों का विवाह संपन्न होने को है। संस्था ने रोज़गार दिलाने के लिए रोज़गार ग्रुप तैयार किया जिसमें उद्योगपतियों को शामिल किया इस ग्रुप पर जैन समाज के बच्चों ने अपना रिज्यूम डाला उसमें से 8 -10 बच्चों का सिलेक्शन हो चुका है।
एकता मंच के महामंत्री प्रमोद जैन ने कहा संस्था में सभी जैन आमनाओं के 18 साल के ऊपर के बहन भाई बेटे बेटियॉ सदस्य होंगे यह संस्था बग़ैर भेदभाव के जैन समाज के सभी आमनाओं के साथ मिल जुलकर कार्य करेगी। अल्पसंख्यक आयोग में राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर जैन समाज के मेंबर व चेयरमैन बनाये जायें उसके लिए प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा जल्द ही जैन यूनिवर्सिटी की स्थापना भी की जाएगी जिसमें जैन समाज के लोगों को प्राथमिकता के आधार पर एडमिशन मिलेगा उसके बाद अन्य जरूरतमंदों को भी इसमें स्थान मिलेगा। जैन समाज के हर व्यक्ति को रोज़ी रोटी व सिर पर छत लाने का प्रयास किया जाएगा।
जैन एकता मंच के कोषाध्यक्ष मनीष जैन ने बताया जैन समाज के लोगों में भारी उत्साह है तथा अधिक से अधिक लोग इसके सदस्य बन रहे हैं आज बागपत, लोनी ट्रोनिका सिटी व गाजियाबाद में लगभग 50 के क़रीब आजीवन सदस्य बनाए गए। इससे प्रतीत होता है कि एकता मंच की तरफ़ लोगों का भरपूर रुझान है।
राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय जैन ने कहा जैन एकता मंच का उद्देश्य जैन समाज को आगे बढ़ाने का है।जैन समाज के साथ साथ देश की एकता व अखंडता के लिए यह जैन एकता मंच भरपूर प्रयास करेगा। इस एकता मंच का कार्य सभी धर्मों का सम्मान करना होगा। अजय जैन ने कहा हम अहिंसावादी हैं लेकिन समाज व धर्म की रक्षा के लिये मर मिटने में पीछे नहीं हैं। आज गाजियाबाद में जैन एकता मंच की राष्ट्रीय मीटिंग में कुछ पदाधिकारियों का चयन हुआ जिसमें अजय जैन को राष्ट्रीय प्रवक्ता, सुभाष जैन को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, प्रदीप जैन को ग़ाज़ियाबाद का अध्यक्ष, सुशील जैन को प्रदेश का उपाध्यक्ष एवं अशोक जैन को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में लिया गया।
सुभाष जैन, सुशील जैन, रिषभ जैन आदि ने भी अपने विचारों से सभी को अवगत कराया।  कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष सतीश जैन महामंत्री प्रमोद जैन कोषाध्यक्ष मनीष जैन राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय जैन सुखवीर जैन राष्ट्रीय संयोजक पंकज जैन अध्यक्ष बागपत जैन मंदिर रितेश जैन अध्यक्ष ट्रोनिका सिटी सुभाष जैन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अध्यक्ष प्रदीप जैन ज़िलाध्यक्ष सुनील जैन सुशील जैन अल्का जैन महिला प्रदेश अध्यक्षा दिल्ली प्रमिला जैन मौजूद रहे।