Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
Final Ad
Screenshot_20251019_113536_OneDrive
screenshot_20260125_230217_gallery4476655999519321620.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

जिला कांग्रेस ने कार्यकारिणी के लिए रखी बैठक, महानगर कांग्रेस मतगणना की तैयारी में जुटी

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

जिले में मजबूत टीम बनाने के लिए कार्यकारिणी में  सक्रिय कार्यकर्ताओं को दिया जाएगा स्थान : विनीत त्यागी

यूपी – गाजियाबाद लोकसभा चुनाव के बाद जिले में राजनीतिक दलों के कार्यालय पर शांति नजर आती है, चुनाव के बाद राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता एवं नेता अधिकांश जिले से बाहर जाकर अन्य नेताओं को चुनाव लड़ने में लग गए हैं लेकिन गाजियाबाद में सभी राजनीतिक दलों ने अपने चुनाव कार्यालय बंद कर दिए हैं तथा राजनीतिक दलों के पार्टी कार्यालय सुनें दिख रहे थे, वही गुरुवार को कांग्रेस के जिला और महानगर में दोनों ही स्थान पर अध्यक्षों द्वारा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की गई।

मतदान होने के बाद जिले मे कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह और जोश बैठक में नजर आ रहा है एक और कार्यकर्ताओं के साथ चुनाव के बाद पहली बार बैठक करते हुए कांग्रेस महानगर अध्यक्ष विजय चौधरी ने मतगणना के लिए कार्यकर्ताओं से चर्चा की कि मतगणना के दौरान कार्य करना है और किसको क्या जिम्मेदारी दी जानी है। बैठक के बाद जानकारी देते हैं उन्होंने कहा कि चुनाव के बाद पहली बार कार्यालय पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने का मौका मिला है उन्होंने संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ मतगणना के दौरान कार्यकर्ताओं को किस तरह कार्य करना है उस पर चर्चा की।

वहीं जिला कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष विनीत त्यागी ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक का आयोजन किया जिसमें अपेक्षा से कम कार्यकर्ता नजर आए। हालांकि चर्चा थी बैठा नई कार्यकारिणी के लिए रखी गई थी। बैठक के बारे में जानकारी देते हुए जिला अध्यक्ष विनीता त्यागी ने बताया कि मतदान के बाद कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठन को मजबूती देने के साथ-साथ सक्रिय कार्यकर्ताओं से चर्चा के बाद नए संगठन का विस्तार करने की योजना बनाई है जिसमें सक्रिय कार्यकर्ताओं को भागीदारी मिले इसका ध्यान रखा जाएगा तथा कार्यकर्ताओं का सुझाव भी कार्यकारिणी बनाने के लिए लिया जा रहा है ताकि सभी की भागीदारी के बाद एक मजबूत टीम जिला कांग्रेस में बने और पार्टी को मजबूत करने का कार्य करें। उन्होंने कहा कि 2 दिन बाद फिर दोबारा से बैठक का आयोजन किया गया है जिसमें जिले के सभी क्षेत्रों से कार्यकर्ता शामिल होंगे और उनके सुझाव के बाद ही रणनीति बनाई जाएगी। बैठक में सुरेंद्र शर्मा, ज्ञानेंद्र त्यागी , उदयवीर पाल, राजेंद्र शर्मा, अभिषेक त्यागी उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस, ऋतिक कुशवाहा, शिवम, राहुल, शुभम, आशीष यादव, अरविंद त्यागी मौजूद रहे।