Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
PlayPause
previous arrow
next arrow

“शांभवी” मातृ भारती संगठन का हुआ शुभारंभ

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद दुर्गावती हेमराज टाह सरस्वती विद्या मंदिर नेहरू नगर विद्यालय में एक नई दिशा में कार्य प्रारंभ हुआ। “शांभवी” मातृ भारती के गठन के साथ, कक्षा 6 से 10 तक के भईया बहनों में से चयनित 45 माताओं के साथ प्रात 10:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक की कार्यशाला आयोजित हुई। जिसमे विद्या भारती का परिचय, विद्यालय की जानकारी, परिवार प्रबोधन, पर्यावरण, समरसता, नागरिक कर्तव्य से जुड़े विषयो के साथ साथ बालिका शिक्षा एवम बालक बालिका के स्वविकास, स्वयं को जानने से संबंधित विषयो पर चर्चा हुई।

बच्चो की माताओं ने प्रत्येक विषय में अपने विचार सुझाव रखे। खेल प्रतियोगिता भी आयोजित हुई। विजेताओं को बच्चो के द्वारा बनाए गई वस्तुओ से पुरस्कृत किया गया। अंत में सभी ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया।

विद्यालय प्रबंध समिति से डॉक्टर रुचि गोयल पूरा समय उपस्थित रही। उन्होंने मातृ शक्ति की गृहणी के रूप में भूमिका पर अपने विचार रखे। साथ ही उपस्थित माताओं से व्यक्तिगत चर्चा, सुझाव का आदान प्रदान किया।
आगे यह टीम बालक बालिकाओं से जुड़े विषयो पर निरंतर कार्य करती रहेगी।

विद्यालय के प्राचार्य विपिन राठी ने कहा कि विद्या भारती की इस योजना के क्रियान्वयन हेतु आगामी वर्ष में ऐसी कार्यशाला आयोजित होती रहेंगी। इस कार्यशाला के सफल आयोजन के लिए प्राचार्य विपिन राठी ने सभी आचार्य आचार्याओं को तथा उपस्थित माता बहनों को शुभकामनाएं दी।