यूपी – गाजियाबाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुनिराज के आदेशानुसार 22 मई की रात्रि में 09.00 बजे से 11.00 बजे तक जनपद में शराब पीकर चलने वाले वाहन चालको के विरुद्व चैकिंग अभियान चलाया गया।
एसएसपी द्वारा उक्त चैकिंग अभियान के क्रम मे थाना इन्दिरापुरम क्षेत्र में डियूटी पर लगे पुलिस बल को चैक किया गया तथा प्रभारी निरीक्षक इन्दिरापुरम को शराब पीकर चलने वाले वाहन चालको के विरुद्व कार्रवाई करने सडको पर अवैध अतिक्रमण को नियमानुसार हटवाने तथा क्षेत्र मे शान्ति/कानून व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण के दृष्टिगत प्रभावी गश्त एवं संदिग्ध वाहनो एवं व्यक्तियो की चैकिग करने हेतु निर्देशित किया गया।
