गाजियाबाद फुटबॉल डिस्ट्रिक्ट लीग में चौथे दिन आठ टीमों के मध्य खेले गए चार मैच

यूपी – गाजियाबाद में फुटबॉल लीग के चौथे  दिन गाजियाबाद डिस्ट्रिक्ट लीग के 4 मैच 8 टीमों के मध्य खेले गए। शानिवार को महामाया स्पोर्ट्स स्टेडियम में पहला मैच टीनएम फुटबॉल क्लब और गोल्डन बूट फुटबॉल क्लब के बीच खेला गया। मैच टीनएम फुटबॉल क्लब ने 1-0 से जीता। टीनएम फुटबॉल क्लब के दर्शित ने 1 गोल किया।

दूसरा मैच गाजियाबाद सिटी फुटबाल क्लब और विलेज स्पोर्ट्स फाउंडेशन फुटबाल क्लब के बीच खेला गया। मैच गाजियाबाद सिटी फुटबाल क्लब ने 2-0 से जीता। खिलाड़ी
प्रतीक ने 1 गोल किया और एक गोल सुमित यादव ने किया। तीसरा मैच फिस टाइगर फुटबॉल क्लब और ओएफआ
फुटबॉल क्लब के बीच खेला गया। मैच ओएफआ फुटबाल क्लब ने 1-0 से जीता। खिलाड़ी ओजस ने 1 गोल किया। चौथा मैच विशुद्धधानंद फुटबॉल क्लब और  सेकंड किक फुटबॉल क्लब के बीच खेला गया। मैच  विशुद्धधानंद फुटबॉल क्लब
ने 1-0 से जीता। खिलाड़ी अभिषेक ने 1 गोल किए।

गाजियाबाद फुटबॉल एसोसिएशन के सचिव हेमंत पवार ने बताया मैचों के दौरान एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष अमित रावत, अंकुश बिश्नोई मौजूद रहे।