Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
Final Ad
Screenshot_20251019_113536_OneDrive
screenshot_20260125_230217_gallery4476655999519321620.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

कमल खिलाने के लिए एटा पहुंचे राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

एटा व मैनपुरी की जनता से की भारी मतों से विजई बनाने की अपील

यूपी – एटा भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश में 80 में 80 के मिशन को सफल बनाने के लिए कोई कमी नहीं छोड़ रही है। मंत्री, विधायक, सांसद से लेकर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री प्रत्येक सीट के लिए जोर लगा रहे हैं। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के प्रमुख नरेंद्र कश्यप ने एटा और जनपद मैनपुरी में कार्यक्रम आयोजित किया। एटा लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी राजवीर सिंह उर्फ राजू भैया के समर्थन में ब्लॉक सिढ़पुरा में ओबीसी मोर्चा द्वारा आयोजित सामाजिक सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे और वहां उन्होंने कार्यकर्ताओं और लोगों से राजू भैया को जिताने की अपील। इसके साथ ही मंत्री नरेंद्र कश्यप ने ब्रज फार्म हाउस एटा में जिला अध्यक्ष भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा विनय वर्मा, जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी एटा संदीप जैन और जिला अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग जनपद कासगंज खूब सिंह लोधी से संपर्क करते हुए पार्टी को विजई बनाने की रणनीति पर चर्चा की।

मैनपुरी में किया चुनावी कार्यक्रम

उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप ने ग्राम पंचायत कूकामई के गांव संतोषपुर विकासखंड कुरावली जनपद मैनपुरी में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित सामाजिक सम्मेलन को संबोधित किया। यहां संयोजक रामशरण कश्यप जिला अध्यक्ष भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा गौरव शाक्य मैनपुरी और जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी मैनपुरी राहुल चतुर्वेदी ने राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार नरेंद्र कश्यप का स्वागत किया। जहां पर मंत्री नरेंद्र कश्यप ने आगामी लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की लोकसभा चुनाव में 80 की 80 सीट दिलाने के लिए विचार विमर्श करने के साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित भी किया।

मोदी-योगी ही हैं युवाओं व गरीबों के असली भविष्य : नरेंद्र कश्यप

उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप ने एटा और मैनपुरी में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और पार्टी की लोकसभा चुनाव में 80 की 80 सीट विजय होने के लिए रणनीति बनाई। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और देश के युवाओं व गरीबों के असली भविष्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ ही हैं। दोनों की सोच जनकल्याणकारी है और यह पार्टी को जिस मजबूती के साथ दिशा देने का काम कर रहे हैं ऐसा कभी कल्पना नहीं की जाती थी। उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जितनी मेहनत लोकसभा चुनाव के लिए कर रहे हैं, यह भविष्य के सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा।