हर्ष हॉस्पिटल ने मतदान करने वालों को दी फ्री फर्स्ट ऐड किट व हेल्थ चेकअप सुविधा

यूपी – गाजियाबाद हर्ष हॉस्पिटल ने लोगों में मतदान के प्रति जागरूकता पैदा करते हुए अपने वादे के अनुसार मतदान करने वाले सदस्य को दी फ्री फर्स्ट ऐड किट व फ्री हेल्थ चेकअप की सुविधा।
                                             
डॉ बी पी त्यागी महासचिव व स्वास्थ्य प्रभारी राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल ने बताया कि गाजियाबाद लोकसभा सीट पर लोकतंत्र को मजबूती जनता जनार्दन ही दे सकती है। इसके लिए हर व्यक्ति अपने-अपने तरीके से प्रयास कर रहा है। चुनाव हमारे लिए किसी पर्व से कम नहीं है, यह हमारे देश की दशा और दिशा बदलने वाला है।  इसलिए ज्यादा से ज्यादा लोगों से वोट डालने की अपील की थी। जो भी मतदाता वोट डालने के बाद नीली स्याही दिखाएगा उसे फ्री फर्स्ट ऐड किट दिया जायेगा व फ्री हेल्थ चेकअप कराया जायेगा। इसी कड़ी में कई सदस्यों ने मतदान करने के बाद हर्ष हॉस्पिटल में आकर स्याही का निशान दिखाया जिनको हर्ष हॉस्पिटल की तरफ से फ्री फर्स्ट ऐड किट व फ्री हेल्थ चेकअप की सुविधा दी गयी है। उन्होंने बताया कि इस माध्यम से जनता के अंदर जागरुकता पैदा करने में हर्ष हॉस्पिटल की कामयाब रही।